Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

George Floyd death: क्या हिटलर की तस्वीर के जरिए टाइम मैगजीन ने साधा ट्रंप पर निशाना, जानिए सच...

George Floyd death: क्या हिटलर की तस्वीर के जरिए टाइम मैगजीन ने साधा ट्रंप पर निशाना, जानिए सच...
, मंगलवार, 2 जून 2020 (18:59 IST)
अमेरिका में 25 मई को अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों मौत के बाद अमेरिका में विरोध प्रदर्शन और हिंसा जारी है। प्रदर्शनकारियों की उग्रता को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि हिंसा का यह दौर यहीं नहीं रुका तो वह शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए सेना का इस्तेमाल करेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर टाइम मैगजीन के नाम से एक कवर शेयर किया जा रहा है। इस कवर फोटो में नाजी नेता एडोल्फ हिटलर की तस्वीर उकेरी गई है। इसमें हिटलर की फेमस हेयरस्टाइल और उनकी मूछ में ट्रंप को दिखाया गया है। और कवर पर कैप्शन लिखा है- ‘नस्लवाद-सबसे बड़ा वायरस’।

क्या है सच-

वायरल कवर फर्जी है। इसमें डेट नहीं लिखी है, जो अक्सर टाइम मैगजीन के कवर के दाईं ओर ऊपर लिखा होता है। इसके साथ ही कवर पर दाईं ओर नीचे Time.com भी नहीं लिखा है।

webdunia
इसके साथ ही टाइम मैगजीन के कवर के ऑनलाइन अर्काइव ‘द वॉल्ट’ में भी वायरल कवर नहीं है।

इसके बाद, हमने टाइम मैगजीन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगाला, लेकिन वहां भी हमें वायरल कवर की तस्वीर नहीं मिली। जून की नई कवर यह है-



यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रम्प को निशाना बनाने के लिए फर्जी फोटो टाइम मैगजीन के कवर के तौर पर वायरल हुआ हो। पिछले दिनों ट्रंप के लिए ‘TIME...to go’ कैप्शन वाली एक फर्जी टाइम मैगजीन कवर भी वायरल हो चुकी है।

webdunia
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल टाइम मैगजीन कवर फर्जी है।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गरीबों को खाना खिलाने वाला ऑटोरिक्शा ड्राइवर बन गया देशभर में लोगों की आंखों का तारा