Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या JNU हिंसा के बाद गर्ल्स हॉस्टल में मिले ये आपत्तिजनक सामान...जानिए सच...

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (12:21 IST)
जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय (JNU) में 5 जनवरी को कुछ नकाबपोश लोग आए और उन्होंने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया। कुछ हमलावरों ने गर्ल्स हॉस्टल को भी टारगेट किया। उस घटना के बाद से दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कुछ आपत्तिजनक चीजें नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर कर दावा किया जा रहा है कि JNU में हुई तोड़फोड़ के बाद गर्ल्स हॉस्टल में ये आपत्तिजनक चीजें मिली।
 
क्या है वायरल तस्वीरों में-
 
वायरल तस्वीरों में सेक्स टॉयज और कॉन्डम फर्श पर बिखरे पड़े नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरें को शेयर कर महेश नायक राष्ट्रभक्त नामक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘JNU में हुई तोड़फोड़ के बाद गर्ल्स हॉस्टल में बिखरा हुआ सामान, धन्य हैं यहां की स्टूडेंट। बहुत दुख हुआ इन लोगों की बुक्स देखकर सब फट गई है।’

<

#JNU में हुई #तोड़फोड़ के बाद #गर्ल्स हॉस्टल में #बिखरा हुआ #सामान #धन्य हैं यहां की स्टूडेंट।
बहुत दुख हुआ इन लोगों की बुक्स देखकर सब फट गई है। pic.twitter.com/YIYSqbe5cm

— महेश नायक राष्ट्रभक्त (@MaheshNayak221) January 7, 2020 >
 
ये तस्वीरें ट्विटर सहित फेसबुक पर भी काफी वायरल है।
 
क्या है सच-
 
जब हमने वायरल पहली तस्वीर को रिवर्स सर्च किया, तो पाया कि इसे Imgur में Pscully नामक यूजर ने फरवरी 2018 में अपलोड किया था। इसे ‘Room of dildos‘ टाइटल के साथ अपलोड किया गया था।
 
वहीं, दूसरी तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें यह तस्वीर Reddit पर 2015 के एक पोस्ट में मिली। पोस्ट का टाइटल ‘So I dug through the dumpster for sex toys today’ था और इसमें वायरल तस्वीर का लिंक है जो Imgur.com पर मौजूद है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक चीजों की जो तस्वीरें वायरल हैं, वो पुरानी हैं। ये चीजें JNU के गर्ल्स हॉस्टल से नहीं मिली हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ