Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या इंदौर में मुस्लिम महिलाओं ने महाशिवरात्रि पर निकाली कावड़ यात्रा...जा‍निए वायरल तस्वीरों का सच...

Webdunia
शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (14:40 IST)
इंदौर में महाशिवरात्रि के मौके पर मुस्लिम माताओं बहनो ने बुर्का पहनकर उठाई कावड़। ॐ नमः शिवाय लिखक्रर शिव भक्त मुस्लिम बहनों का स्वागत नहीं करोगे?” – इस मैसेज के साथ कावड़ लिए बुर्का पहनी महिलाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कनक मिश्र नाम के फेसबुक यूजर के इस पोस्ट को 8,500 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। ये तस्वीरें फेसबुक ही नहीं ट्विटर पर भी इसी तरह के कैप्शन के साथ शेयर की जा रही हैं।

वायरल तस्वीरों में क्या है?

उपरोक्त मैसेज के साथ दो तस्वीरें शेयर हो रही हैं। एक तस्वीर में बुर्का पहनी महिलाएं कावड़ उठाए नजर आ रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में महिलाओं की भीड़ नजर आती हैं जिनमें से आधी महिलाओं ने बुर्का पहना हुआ है।



वायरल तस्वीरों का सच क्या है?

चूंकि यह खबर इंदौर की है, तो हम इस खबर से वाकिफ थे। बुर्का पहनी महिलाओं ने कावड़ यात्रा की तो थी, लेकिन यह बात इस साल की नहीं है, बल्कि साल 2015 के सावन के आखिरी सोमवार की है।

दरअसल, अगस्त 2015 में इंदौर में सावन के आखिरी सोमवार के दिन सर्वधर्म समभाव की अनोखी कावड़ यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में हिंदू और मुस्लिम ही नहीं बल्कि सिख, ईसाई और पारसी समाज की महिलाएं व पुरुष भी कावड़ लेकर शामिल हुई थे। उस समय वेबदु‍निया सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों ने इस खबर को प्रकाशित भी किया था।

वेबदु‍निया की रिपोर्ट देखें-

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि वायरल तस्वीरें इंदौर की तो हैं लेकिन यह महाशिवरात्रि की नहीं बल्कि साल 2015 के सावन के आखिरी सोमवार की हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments