Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Fact Check: National Geographic मैगजीन के कवर पर भारत का प्रदर्शनकारी किसान? जानिए वायरल PHOTO का पूरा सच

Webdunia
गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (13:10 IST)
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। हजारों की संख्या में पंजाब और हरियाणा के किसान नवंबर 2020 से ही दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर नेशनल जियोग्राफिक (National Geographic) मैगजीन की एक कवर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक व्यक्ति हरे रंग की पगड़ी पहनते हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को कवर करते हुए ये तस्वीर कवर पेज के तौर पर इस्तेमाल की है।

क्या है वायरल-

कांग्रेस सांसद अजॉय कुमार ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- ‘दुनिया देख रही है कि किस तरह से हम अपने अन्नदाता को निराश कर रहे हैं, नीचे झुका रहे हैं! जय हो बीजेपी।’

इसके अलावा पंजाब एकता पार्टी के एमएलए सुखपाल सिंह खैरा समेत अन्य ट्विटर यूजर्स ने इस फोटो को ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है।

क्या है सच-

हमने नेशनल जियोग्राफिक की वेबसाइट पर साल 2020 के नवंबर और दिसंबर महीने के कवर पेज देखे। लेकिन हमें कहीं भी यह वायरल फोटो नहीं मिली।

पड़ताल जारी रखते हुए हमने वायरल फोटो को गौर से देखा तो हमें फोटो में नीचे की तरफ @anoopreet लिखा हुआ नजर आया। हमें पता चला कि ये अनूप्रीत का इंस्टाग्राम अकाउंट है। अनूप्रीत के अकाउंट में हमें यही फोटो मिली, जो कि 4 जनवरी 2021 को अपलोड किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anoopreet (@anoopreet)



अनूप्रीत ने इस कवर को Imagined यानि काल्पनिक कवर बताया है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक अनूप्रीत ने इस पोस्टर को सिख एक्सपो नाम की वेबसाइट के लिए बनाया था। नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन के जून 1985 के कवर पेज से प्रेरित होकर इस पोस्टर को बनाया गया है, जिसे अब किसान आंदोलन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन के कवर पेज पर प्रदर्शनकारी किसान की तस्वीर पब्लिश नहीं की गई है। यह एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा बनाया गया एक काल्पनिक पोस्टर है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments