Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

JDU नेता का दावा- UNESCO ने ‘जन गण मन’को किया सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान घोषित, जानिए सच...

Webdunia
सोमवार, 19 अगस्त 2019 (18:25 IST)
सोशल मीडिया पर काफी समय से एक अफवाह फैल रही है कि यूनेस्को ने भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान घोषित किया है। पिछले कुछ सालों में बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी और मशहूर रेसलर बबीता फोगाट जैसे कई बड़े नाम भी इस अफवाह के जाल में फंस चुके हैं और इस बार जनता दल यूनाइटेड के नेता अजय आलोक भी फंस गए हैं।
 
शनिवार को अजय आलोक ने ट्वीट किया- “अभी कुछ देर पहले UNESCO ने जन गण मन यानी हमारे राष्ट्रीय गान को सर्व श्रेष्ठ घोषित किया हैं बधाई हो सभी को अब कुछ लोग ये मत कह देना की मोदी शाह ने मैनेज किया हैं।”

<

अभी कुछ देर पहले UNESCO ने जन गण मन यानी हमारे राष्ट्रीय गान को सर्व श्रेष्ठ घोषित किया हैं बधाई हो सभी को अब कुछ लोग ये मत कह देना की मोदी शाह ने manage किया हैं

— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) August 17, 2019 >
 
उनके इस ट्वीट को अब तक 25000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और करीब 4800 बार शेयर किया जा चुका है।
 
क्या है सच-
 
इस खबर की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले यूनेस्को की ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर चेक किया, लेकिन वहां इससे संबंधित कोई ट्वीट नहीं मिला। इसके बाद, जब हमने यूनेस्को की वेबसाइट पर Jana Gana Mana, best anthem कीवर्ड्स के साथ सर्च किया, तो हमें एक डॉक्यूमेंट मिला, जिसका शीर्षक था- ‘Far from the truth’। चूंकि उस डॉक्यूमेंट पर पहुंच सीमित थी, तो हमने उस डॉक्यूमेंट के दिख रहे वाक्य को इंटरनेट पर सर्च किया।
 
सर्च रिजल्ट में हमें ठीक उसी शीर्षक के साथ डेक्कन हराल्ड की 2017 की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि किन फर्जी खबरों को भारत की जनता ने सच मान लिया था। इस रिपोर्ट के अनुसार, यूनेस्को द्वारा ‘जन गण मन’ को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान घोषित किया जाना भी उन्हीं फर्जी दावों में से एक है।
 
यह फर्जी खबर सबसे पहले 2008 में ईमेल के जरिए फैली थी। तब यूनेस्को के प्रतिनिधि ने इंडिया टूडे को बताया था कि उन्होंने ऐसे किसी पुरस्कार की कोई घोषणा नहीं की है।’
 
आपको बता दें कि हरियाणा का शिक्षा विभाग भी सोशल मीडिया पर चल रही इस फेक न्यूज का शिकार हो गई है। एससीईआरटी (State Council of Education Research and Training) ने चौथी कक्षा के बच्चों के लिए ‘झरोखा’ नामक किताब छपवाई है। इसमें बताया गया है कि यूनेस्को ने हमारे राष्ट्रगान को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान घोषित किया है।

जब इसी साल जनवरी में एक जर्नलिस्ट ने इस गलती के बारे में सबका ध्यान आकर्षित करते हुए ट्वीट किया तो संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र, नई दिल्ली के राजीव चंद्रन ने इस खबर को झूठ बताकर इसका खंडन किया। साथ ही कहा कि यूनेस्को कभी राष्ट्रगान को रेट नहीं करता है।

<

हरियाणा सरकार ने पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए किताब छपवाई है. झरोखा-5. इसमें बताया गया है कि यूनेस्को ने हमारे राष्ट्रगान को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान घोषित किया है.
म्हारा हरियाणा किसी तै कम है के? pic.twitter.com/yad7qFASO4

— Jyoti Yadav (@jyotiyadaav) January 14, 2019 >
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि UNESCO ने ‘जन गण मन’को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान घोषित नहीं किया है। यूनेस्को ऐसा कोई सर्वे नहीं कराता है।

सम्बंधित जानकारी

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

INDvsNZ टेस्ट में गर्मी से बेहाल हुए दर्शक, लेकिन शुक्र है आज मिल गया पानी

मुस्लिम पूजा स्थलों के अवैध ध्वस्तीकरण पर यथास्थिति का आदेश देने को लेकर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

चक्रवात दाना से ओडिशा में भारी बारिश, जानिए कहा कितना बरसा पानी?

Chhattisgarh: सीआरपीएफ के जवान ने की गोली मारकर आत्महत्या

भीलवाड़ा में पटाखे फोड़ने को लेकर झड़प, कई लोगों को लिया हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments