Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Fact Check: आंध्र प्रदेश में जहां सीता माता के पदचिह्न मिले, वहां लगाया गया क्रॉस? जानिए सच

Webdunia
गुरुवार, 4 मार्च 2021 (13:12 IST)
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया कि आंध्र प्रदेश के एदलपाडु में जिस स्थान पर सीता माता के पदचिह्न मिले थे वहां अवैध तरीके से क्रॉस खड़ा कर दिया गया है। देवधर ने इस मुद्दे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी पर भी निशाना साधा है।

क्या है वायरल-

सुनील देवधर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा है- “आंध्र प्रदेश के एदलपाडु में ऐसी जगह गैरकानूनी क्रॉस स्थापित किया गया जहां सीता माता के पदचिह्न पाए गए थे। इसके पीछे हिस्से में भगवान नरसिम्हा की प्रतिमा है। गुंटूर जिले में क्रिश्चियन माफियाओं ने ये विध्वंश किया है।

क्या है सच-

सुनील देवधर के ट्वीट पर कमेंट परते हुए गुंटूर पुलिस ने सफाई दी है। गुंटूर पुलिस ने मौके का वीडियो जारी करते हुए लिखा कि यहां दो अलग-अलग पहाड़ियां हैं। जहां भगवान नरसिम्हा की प्रतिमा है वहां कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है। साथ ही बताया कि क्रॉस जिस जगह पर लगाया गया है वह हिंदू पवित्र स्थल से तकरीबन 500 मीटर दूर है।

District Collector of Guntur के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी सुनील देवधर को रिप्लाई किया गया है। रिप्लाई करते हुए कहा गया है कि एसपी रूरल गुंटूर और सब-कलेक्टर के मुताबिक, सीता माता के पदचिह्न और भगवान नरसिम्हा की प्रतिमा वाले स्थान पर क्रॉस स्थापित करने का दावा गलत है। दोनों स्थानों के बीच में काफी दूरी है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments