Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अपार धन-संपत्ति का मालिक बनना चाहते हैं तो सुधारें उत्तर दिशा का वास्तु, पढ़ें 10 टिप्स

Webdunia
vastu tips
 
वास्तु शास्त्र के अनुसार चार दिशाओं में से एक दिशा 'उत्तर दिशा (North Direction)' है। उत्तर दिशा 'उ' अक्षर से संबोधित की जाती हैं। उत्तर दिशा से चुम्बकीय तरंगों का घर में प्रवेश होता है और यह चुम्बकीय तरंगें मानव शरीर में बहने वाले रक्त संचार को प्रभावित करती हैं अतः स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तर दिशा का प्रभाव बहुत बढ़ जाता है। भवन में घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का वास होता है।

कहते हैं अगर इस दिशा को वास्तु के अनुरूप रखा जाए तो अपार धन और संपत्ति के मालिक बन सकते हैं। उत्तरमुखी भवन में निवास करने वाले लोग न केवल सेहत के लिहाज से सुखी रहते हैं, धन-वैभव से समृद्ध तथा संपन्न भी रहते हैं।
आइए जानें उत्तर दिशा को लाभदायी बनाने की 10 काम की बातें...
 
1. घर की शांति के लिए उत्तर दिशा घर के मध्य भाग से नीचा होना चाहिए।
 
2. घर की उत्तर दिशा में पानी का नल न लगाए इससे धन की हानि हो सकती है।
 
3. घर की उत्तर दिशा में पूजा स्थान और गेस्ट रूम शुभ होता है।
 
4. घर के सदस्यों में प्यार बना रहे इसलिए उत्तर दिशा में कोई भी दीवार टूटी हुई या किसी भी दीवार में दरार नहीं होनी चाहिए।
 
5. घर में सुख शांति के लिए उत्तर दिशा में किचन न बनवाएं।
 
6. इस दिशा के भवन में आगे की ओर अधिक से अधिक खुली जगह छोड़ना चाहिए।
 
7. भूमिगत वाटर टैंक उत्तर-पूर्व में बनाएं, इससे भवन में रहने वालों को धन संचय करने में मदद होती है।
 
8. इस दिशा में टॉयलेट, बाथरूम न बनाएं।
 
9. उत्तर की ओर ओपन टेरेस रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
 
10. उत्तर दिशा का कोई कोना कटा हुआ न हो।



ALSO READ: सूर्य कर्क संक्रांति 2021: 12 राशियों में से किस राशि की चमकेगी किस्मत

ALSO READ: Sawan Somwar 2021: इस बार कितने हैं सावन सोमवार और कैसे करें पूजा

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

नवीनतम

28 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

28 अक्टूबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 28 से 03 नवंबर तक

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

આગળનો લેખ
Show comments