Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इलेक्ट्रॉनिक चीजें गलत जगह पर रखी हों तो करती हैं वास्तुदोष निर्मित

Webdunia
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (13:10 IST)
Vastu Tips For Electronic Things
वास्तु के अनुसार घर की इलेक्ट्रॉनिक चीजें आपकी घर की ऊर्जा और आपके दिमाग पर असर डालती हैं। अत: इनके उचित जगह और दिशा में रखा होना जरूरी है। आओ जानते है इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।
 
 
1. खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मिक्सी, माइक्रोवेव अवन, टोस्टर, हैंड मिक्सी या अन्य कोई भी चीज हो, जो आपके काम की नहीं रहीं, उन्हें तुरंत किचन से बाहर करना चाहिए। यह बच्चों के करियर में रुकावट का कारण बनता है। 
 
2. बंद या खराब पड़ी घड़ी, रिमोट, रेडियो, टीवी आदि सामान घर से बाहर तुरंत ही निकाल दें क्योंकि यह भी जीवन में तरक्की को बंद जैसा ही कर देते हैं।
 
3. शयन कक्ष में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें। इससे आपकी नींद में बाधा उत्पन्न होगी और अनिद्रा का रोग हो जाएगा।
 
4. अगर आपके घर में कोई घड़ी, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु लंबे समय से खराब पड़ी हुई है, तो इसे तुरंत बदल दीजिए। यह आपको नकारात्मक ऊर्जा दे रही है। 
 
5. मकान में टीवी, रेडियो या घर की डीपी या मुख्‍य इलेक्ट्रानिक बोर्ड आग्नेय दिशा में होना चाहिए। अन्य दिशा में नकारात्मक ऊर्जा और अग्निभय का कारण बनता है।
 
6. घर में यदि कूलर है तो उसे वायव या उत्तर दिशा में रखें। ऐसी को भी इसी दिशा में लगाना चाहिए। वाटर फिल्‍टर को किचन की उत्तर दिशा की दीवार पर लगाया जाना चाहिए। टीवी को लिविंग रूम में ही पूर्व दिशा की दीवार से लगाकर रखें। पश्चिम दिशा की दीवार से लगाकर फ्रिज रखें। यदि आपका घर आस्तु अनुसार नहीं बना है तो किसी वास्तुशास्त्री से पूछकर इनकी दिशा तय कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments