Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

घर में सफेद अपराजिता लगाने से क्या होगा?

Webdunia
रविवार, 11 सितम्बर 2022 (17:50 IST)
Vastu Tips White Aparajita flower in hindi : पेड़ और पौधे हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह हमारे जीवन में सेहत और सकारात्मकता लाकर धन और समृद्धि के योग भी बनाते हैं। ऐसे ही कुछ पौधे की संक्षिप्त जानकारी जिनसे घर में खुशियां आती है और मनोकामना भी पूर्ण होती है। ऐसा ही एक पौधा है अपराजिता जिसके दो रंगों के फूल पाए जाते हैं। एक सफेद और दूसरा नीले। जानते हैं कि सफेद अपराजिता लगाने से क्या होगा।
 
- श्वेत अपराजिता या अपराजिता को संस्कृत में इसे आस्फोता, विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, गिरीकर्णी, अश्वखुरा कहते हैं।
 
- यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। श्वेत नहीं मिले तो नीली अपराजिता रखें।
 
- श्वेत और नीले दोनों प्रकार की अपराजिता औषधीय गुणों से भरपुर है।
 
- श्वेत अपराजिता का पौधा घर में किसी भी प्रकार का संकट नहीं आने देता है।
 
- इसे घर में लगाने से घर में सुख और शांति के साथ ही धन समृद्धि आती है।
 
- श्वेत अपराजिता चरपरी (तीखी), बुद्धि बढ़ाने वाली, कंठ (गले) को शुद्ध करने वाली, आंखों के लिए उपयोगी होती है। 
 
- श्वेत अपराजिता बुद्धि या दिमाग और स्मरण शक्ति को बढ़ाने वाली है
 
- सफेद दाग (कोढ़), मूत्रदोष (पेशाब की बीमारी), आंवयुक्त दस्त, सूजन तथा जहर को दूर करने वाली है।
 
दिशा : वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता के पौधा को घर की पूर्व, उत्तर या ईशान दिशा में लगाना चाहिए। उत्तर-पूर्व के बीच की दिशा को ईशान कोण कहते हैं। यह दिशा देवी देवताओं और भगवान शिव की दिशा मानी गई है।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments