Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पेड़-पौधों से भी होता है वास्तु दोष, जानिए कैसे करें दूर

पेड़-पौधों से भी होता है वास्तु दोष, जानिए कैसे करें दूर
कहीं आपके घर में पौधे तो नहीं दे रहे हैं वास्तु दोष 

घर में पेड़ लगाने से हरियाली आती है और घर में रहने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। लेकिन कई बार आपके द्वारा लगाए गए पेड़-पौधे अच्‍छे परिणाम नहीं देते, क्योंकि उनमें वास्तुदोष होता है। तो आइए जानें, वास्तुदोष कैसे दूर करें?

* घर की पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ लगा हो तो इससे घर में भय और निर्धनता आती है। 
 
* घर की पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ होने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

* घर की दक्षिण दिशा में पाकड़ और कांटेदार पेड़ होने से घर में रोग पनपते हैं। 
 
* घर की दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ शुभ फलदायक होता है। 
webdunia

 
* घर के पिछवाड़े या दक्षिण की ओर फलदार वृक्ष शुभ होते हैं। 
 
* घर के उत्तर में गूलर और नींबू का पेड़ होने से आंखों से संबंधित बीमारियां होती हैं। 

* पूर्व और उत्तर दिशा में फलदार पेड़ लगाने से संतान पीड़ा अथवा बुद्धि नाश होता है। 

webdunia
* तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। 
 
* घर के दक्षिण में तुलसी का पौधा कठोर यातना देता है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हर ग्रह के होते हैं देवता : क्या कहती है लाल किताब