Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ड्राइंग रूम में न रखें ये 10 तस्वीरें, होगा बड़ा नुकसान

ड्राइंग रूम में न रखें ये 10 तस्वीरें, होगा बड़ा नुकसान
, बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (15:13 IST)
तस्वीरों और रंगों का आपके मन और भाग्य पर बहुत गहरा असर पड़ता है। ऐसी तस्वीरों का मन पर बुरा असर पड़ता है और नकारात्मक भविष्य निर्मित होता है। आओ जानते हैं कि ऐसी कौन कौन सी तस्वीरें है जो ड्राइंग रूम में नहीं लगाना चाहिए।
webdunia
1. समाधि या मकबरा : घर में ताजमहल सहित किसी भी समाधि, मकबरा या कब्र का फोटो नहीं लगाना चाहिए। यह नकारात्मक प्रभाव डालता है।
 
webdunia
2. युद्ध की तस्वीर : घर में महाभारत युद्ध सहित किसी भी युद्ध की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। यह घर में वाद-विवाद और क्लेश बढ़ता है।
 
webdunia
3. कांटों की पेंटिंग : बहुत से लोग मॉडर्न पेंटिंग के नाम पर घर में कैक्टस की, कांटों की झाड़ियों की पेंटिंग लगाकर उस पर नाज करते हैं। इससे पारिवारिक संबंधों में भी कांटों-की-सी चुभन पैदा होने लगती है।
 
webdunia
4. डूबती या तूफान से घिरी नाव या जहाज : डूबते हुए या तूफान से घिरे जहाज का पोस्टर आपकी जिंदगी की नाव को भी तूफानों से भर देगा। यह वास्तु के अनुसार अशुभ होता है।
 
webdunia
5. हिंसक या जंगली जानवरों के चित्र : जंगली या हिंसक जानवरों के चित्र हर रोज देखने से हमारा स्वभाव भी उग्र हो सकता है। घर में क्लेश और अशांति बढ़ सकती है।
 
webdunia
6. अपने पूर्वजों के चित्र : घर के मृतकों का चित्र सिर्फ आपके देखने के लिए है किसी दूसरे के लिए नहीं। आप भी उन्हें प्रतिदिन न देखें तो ही अच्छा है। इससे मन में उदासी, निराशा और मृत्यु के भाव विकसित होते हैं।
 
webdunia
7. अश्लील चित्र : ड्राइंग रूप में अश्लीलता प्रदर्शित करने वाले कोई भी चित्र न लगाएं। इसका बुरा प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा और इसका परिणाम क्या होगा यह आप खुद ही समझ सकते हैं।
webdunia
8. फव्वारा या झरने का चित्र : फव्वारे या झरने का चित्र दिखने में सुंदर होता है लेकिन माना जाता है कि जिस प्रकार पानी बह जाता है, ठीक उसी प्रकार हमारा पैसा भी व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकता है।
webdunia
9. देवी-देवताओं की मूर्ति या चित्र : देवी-देवताओं की फटी हुईं और पुरानी तस्वीरें अथवा खंडित हुईं मूर्तियों से भी आर्थिक हानि होती है अत: उन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। ड्राइंग रूम में देवी-देवताओं के चित्र नहीं होना चाहिए।
webdunia
10. रेगिस्तान या बर्फिले क्षेत्र : बैठक रूम में कभी भी रेगिस्तान, बर्फिले क्षेत्र, सूखा या न समझ में आने वाली पेंटिग भी न लगाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तिजोरी में रखें ये 10 शुभ चीजें, बरसेगा धन, बनी रहेगी बरकत : Vastu Tips