Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

WD Feature Desk
सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (11:32 IST)
Budh gochar 2024: मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह 29 अक्टूबर 2024 की रात 10 बजकर 24 मिनट पर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के चलते 3 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। अब तक अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि आप और ज्यादा मेहनत करते हैं तो मनचाहा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।ALSO READ: बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय
 
वृषभ राशि: आपकी राशि के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी बुध का सातवें भाव में गोचर होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। किसी के साथ पहले से रिश्ते में हैं तो विवाह तय होने की संभावना प्रबल है। घर परिवार में सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। यात्रा का प्लान बनेगा। वर्षों से अटके कार्य पूर्ण होंगे।
 
सिंह राशि: आपकी राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं बुध का चौथे भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप भूमि, भवन, वाहन और सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। माता से संबंध मजबूत होंगे। पिता का सानिध्य मिलेगा। अचानक से धनलाभ होगा। घर परिवार में खुशियां रहेगी। निवेश से लाभ होगा। करियर में अच्‍छी सफलता प्राप्त करेंगे। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य होगा।
 
मकर राशि: आपकी राशि के छठे और नौवें भाव के स्वामी बुध का आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आय के अन्य सोर्स बढ़ेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा या फिर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

29 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Diwali Upay 2024: इस दीपावली घर लाएं ये धनदायक चीजें, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

આગળનો લેખ
Show comments