Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Vastu Tips : घर में लगा लिया स्नेक प्लांट तो 5 चमत्कार होंगे

Vastu Tips : घर में लगा लिया स्नेक प्लांट तो 5 चमत्कार होंगे
, गुरुवार, 8 जून 2023 (13:54 IST)
Benefits of snake plant: आपने मनी प्लांट, बैम्बू प्लांट, क्रसुला ओवाटा आदि कई इंडोर प्लांट के नाम सुने होंगे परंतु स्नेक प्लांट का नाम कम ही सुना होगा। आजकल इस प्लांट की खूब चर्चा होती है और अब तो इसे घर के साथ ही चौराहों पर भी लगाया जाने लगा है। आओ जानते हैं कि आखिर इस प्लांट की क्या है खासियत और स्नेक प्लांट लगाने से क्या फायदा होता है?
 
क्या है स्नेक प्लांट : स्नेक एक सामान्य हाउसप्लांट है जिसे संसेविया ट्रिफसिआटा भी कहा जाता है। इसे 'एयर प्यूरीफायर' भी कहते हैं। यह तलवार या सांप के आकार का पौधा होता है। इसे अक्सर घर की सजावट के रूप में किया जाता। इसे बढ़ने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं लगती है। इसकी पत्तियां जहरीली होती है इसलिए बच्चों की पहुंच से इसे दूर रखें या सावधानी बरतें। 
 
स्नेक प्लांट लगाने के फायदे:
  1. यह घर की हवा को शुद्ध करता है और ऑक्सिजन के लेवल को बढ़ाता है। 
  2. इससे घर में सुख और शांति कायम होती है जिससे धन समृद्धि के मार्ग खुल जाते हैं। 
  3. स्नेक प्लांट लगाने से व्यक्ति के घर की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  4. स्नेक प्लांट कैंसर पैदा करने वाले प्रदूषकों को हवा से कम करता है।   
  5. पौधे की पत्तियों का उपयोग घाव, जलन व सूजन पर किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जून माह में शीतलाष्टमी पूजन के शुभ मुहूर्त जानने के लिए क्लिक करें