Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अपार धन प्राप्ति के 6 सरल उपाय, अक्षय तृतीया पर जरूर आजमाएं...

श्री रामानुज
अक्षय तृतीया पर करें ये आसान 6 उपाय, पाएं अपार धन... 
 
धन-संपत्ति का सीधा संबंध वास्तुशास्त्र से होता है। किसी भी जातक के परिवेश में सकारात्मक और नकारात्मक शक्तियां उसके जीवन पर असर डालती हैं। आइए जानते हैं वो खास परंतु सरल उपाय जिन्हें आजमाने से किसी के भी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। अक्षय तृतीया के शुभ नक्षत्र पर जानिए कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न... 

चाहते हैं मनचाही प्रगति तो अक्षय तृतीया पर करें यह 2 शुभ टोटके
 
1. लग्न राशि के ‘स्वामी ग्रह’ को करें प्रसन्न : प्रत्येक जातक की एक चन्द्र राशि होती है और इसी तरह कुंडली में जन्म के समय से संबंधित एक लग्न राशि भी होती है। जातक गुण व व्यवहार को लग्न राशि काफी हद तक प्रभावित करती है। यदि किसी के कार्य नहीं बन पा रहे हैं या आर्थिक रूप से तकलीफ में हैं तो अपनी लग्न राशि के ‘स्वामी ग्रह’ के अनुकूल रंग की कोई वस्तु अपने साथ जरूर रखें या स्वामी ग्रह के रंग से संबंधित कोई एक छोटा कपड़ा अपने साथ जरूर रखें।
 
2. अलमारी रखें उचित स्थान पर : धन की अलमारी उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार पर अगर लगी हो तो यह धनवृद्धि में लाभदायक साबित हो सकती है।
 
3. मुख्य द्वार पर दीपक लगाएं : प्रात:-सुबह लक्ष्मीजी का पूजन घर में प्रतिदिन किया जाना चाहिए और सायंकाल घर के मुख्य द्वार पर दाईं ओर एक घी का दीया जरूर जलाना चाहिए। इन दोनों कार्यों से धन की देवी लक्ष्मीजी प्रसन्न होकर व्यक्ति के पास ही रहती हैं।

अक्षय तृतीया के दिन पढ़ें यह मंत्र, चमकेगा 100 प्रतिशत भाग्य
 
4. घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी का स्वरूप : गणेश भगवान के स्वरूप को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में धन संबंधित सभी समस्याओं का अंत होता है और घर में नकारात्मक शक्तियों का भी उदय नहीं हो पाता है।
 
5. घर में तुलसीजी का पौधा लगाएं: तुलसीजी की सेवा करने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। तुलसी के पौधे पर नियमित रूप से दीपक लगाने और पूजन से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 
 
6. गोमाता को चारा खिलाएं : नित्य सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर गोमाता को हरा चारा या आटे का भोग लगाने से भी लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं। 

अक्षय तृतीया पर करें 14 तरह के दान, देखें जीवन में चमत्कार
 

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

नवीनतम

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

Diwali Weekly Horoscope 2024: दीपावली साप्ताहिक राशिफल, जानें इस सप्ताह में किन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

આગળનો લેખ
Show comments