Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहां, सरकार करवा रही है 'पाप' की भरपाई

Webdunia
गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (16:42 IST)
मऊ (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और उनके परिजन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की तरफ इशारा करते हुए गुरुवार को कहा कि सरकार मऊ को दीमक की तरह चाटने वालों और उनके परिवार के लोगों से इस पाप की 'भरपाई' करवा रही है।
 
मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में किसी का नाम लिए बगैर कहा कि इस क्षेत्र के विकास को बाधित करने का पाप इन माफियाओं और उनके लोगों ने किया है और वे इस क्षेत्र को दीमक की तरह चाटते व खोखला करते रहे। विकास के लिए आने वाले पैसे को इन लोगों ने अपनी बड़ी-बड़ी संपत्ति बनाने और हवेलियों को बड़ा करने में लगाया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि ये माफिया विकास के लिए आने वाले पैसे को चट कर जाते थे और स्वयं तथा अपने परिवार के लिए संपत्तियों को हड़पने का जो पाप किया है, आज उसी की भरपाई उनसे और उनके खानदान से सरकार करवा रही है। आदित्यनाथ का इशारा जाहिर तौर पर मऊ सदर सीट से पूर्व विधायक रहे मुख्तार अंसारी की तरफ था। मुख्तार विभिन्न मुकदमों में इस समय बांदा जेल में बंद हैं।
 
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी इस वक्त मऊ सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं। वह अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में अभियुक्त हैं और अदालत उन्हें भगोड़ा घोषित कर चुकी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। राज्य सरकार द्वारा मुख्तार के कई परिजनों और उनके कई साथियों की संपत्ति जब्त या ध्वस्त की जा चुकी है।
 
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति है। अपराधी कोई भी हो, कितना ही बड़ा क्यों न हो, कितना भी उसको संरक्षण प्राप्त हो, अगर वह पाताल के अंदर भी छुपा होगा तो उसे वहां से निकालकर बाहर लाएंगे और कानून के शिकंजे में डालकर उसे सजा दिलाकर रहेंगे।
 
आदित्यनाथ में कहा कि उनकी सरकार बहुत 'शुद्ध' भाव से काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार में पिछले 5 वर्षों के दौरान प्रदेश में 5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी और 1 करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार के साथ जोड़ा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद जैसी योजनाओं के माध्यम से नौजवानों को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया गया है। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सभी के लिए काम कर रही है, लेकिन समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी लोग जब मिलकर एकसाथ कार्य करेंगे तो परिणाम उतना ही बेहतर होगा। हर व्यक्ति में कुछ कर गुजरने की क्षमता और ललक होनी चाहिए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments