Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

UP : पहलवान की हत्या के बाद बवाल, बाजार बंद, हाईअलर्ट पर पुलिस

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2022 (18:22 IST)
जौनपुर। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्थानीय पहलवान की हत्या के विरोध में इलाके के लोगों ने शनिवार को सुबह से धर्मापुर बाजार बंद रखा। इलाके में तनाव के मद्देनजर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मापुर बाजार पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। दुकानें बंद हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। शुक्रवार को देर शाम कुछ बदमाशों ने चाकू से वारकर युवा पहलवान बादल यादव की हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश है। शव का आज पोस्टमार्टम किया गया। इसके मद्देनजर अस्पताल परिसर में भी भारी सुरक्षा व्यवस्था है।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीड़ित परिवार ने 3 नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शनिवार को सुबह फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर पहुंची है। चाकू से हमले में घायल हुए बादल के दोस्त का उपचार वाराणसी में चल रहा है। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
धर्मापुर बाजार में शुक्रवार शाम एक युवक ने अंडा खाने को लेकर हुए विवाद में 2 दोस्तों बादल यादव (22) और अंकित यादव (21) पर चाकू से वार कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बादल को मृत घोषित कर दिया। अंकित की हालत गंभीर है। घटना के तुरंत बाद आक्रोशत लोगों ने आरोपी शिवम राय उर्फ गोलू को पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की।
 
जौनपुर में पहलवान की मौत की सूचना पाकर आक्रोशित लोगों ने जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर प्रसाद तिराहे के पास जाम लगा दिया। इस दौरान सरकारी एंबुलेंस में आग लगा दी।

सीओ केराकत, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के वाहन समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। चार घंटे तक उपद्रव होता रहा। प्रशासन को इलाके में 10 पुलिस थानों से फोर्स, पीएएस, क्यूआरटी और एसओजी टीमों को तैनात करना पड़ा। 
 
रात में करीब 10 बजे दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन तब तक एंबुलेंस जल चुकी थी। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। पिटाई से घायल आरोपी शिवम को भर्ती कराया गया है। देर रात हुए उपद्रव में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments