Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

UP: पारिवारिक विवाद में पत्नी व 2 बेटों की हत्या के बाद आत्महत्या

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (12:00 IST)
Ballia Crime News: बलिया जिले (Ballia distric) के देवडीह गांव में पारिवारिक विवाद के कारण 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 2 बेटों की हत्या (killed) कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने सोमवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव में रविवार देर रात शशिकला (30) और 2 बेटों सूर्या राव (7) तथा 4 माह के मिट्ठू का घर के सामने बगीचे में शव मिला तथा पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम (35) फंदे से लटका मिला।
 
उन्होंने बताया कि रविवार रात को नगरा थाना क्षेत्र के ढ़ोढवा गांव के अंकित ने बांसडीह थाने में आकर सूचना दी कि उसके जीजा श्रवण राम उसकी बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल श्रवण राम के घर पहुंची।
 
पुलिस द्वारा मौके पर छानबीन करने पर शशिकला और उसके 2 बेटों के शव घर के सामने बगीचे में मिले। पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि इन सभी की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई। पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस द्वारा घटनास्थल की छानबीन करने पर श्रवण राम की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने पारिवारिक कलह को लेकर पत्नी और दोनों बेटों की हत्या कर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
 
पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला है कि श्रवण कुमार का अपनी पत्नी से आपसी विवाद का मुकदमा बलिया की एक स्थानीय अदालत में चला था। डेढ़ वर्ष पूर्व आपस में सुलह करने के बाद शशिकला ससुराल वालों से अलग पति और बच्चों के साथ रहने लगी थी। उसके बाद भी पति और पत्नी में विवाद होता रहता था।
 
रविवार को भी पति और पत्नी में आपस में विवाद हुआ था जिसके बाद यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी 4 शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments