Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Yamuna Expressway पर वाहनों की गति सीमा घटाई, 80 किमी प्रति घंटा की

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (11:40 IST)
ग्रेटर नोएडा (यूपी)। कोहरे की स्थिति के कारण सड़क हादसों को कम करने के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार से वाहनों की अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। अब तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा थी। भारी वाहनों के लिए भी अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
 
यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती मोनिका रानी ने बताया कि ठंड के मौसम में कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी होती है। दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार वाहनों के टकराने की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर यमुना प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को घटा दिया है।
 
उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था 15 दिसंबर से अगले साल 15 फरवरी तक लागू रहेगी। प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) ने बताया कि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।
 
एक्सप्रेस-वे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक के मैनेजर जेके शर्मा ने बताया कि सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए गए हैं ताकि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने की कार्रवाई भी की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला

गुलमर्ग हमले में आतंकियों ने पहली बार किया था रॉकेट का इस्‍तेमाल

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, AQI 270 दर्ज

આગળનો લેખ
Show comments