Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

स्मृति ईरानी ने पूरा किया वादा, अमेठी की बेटी ‘इसरो’ रवाना

स्मृति ईरानी ने पूरा किया वादा, अमेठी की बेटी ‘इसरो’ रवाना
, गुरुवार, 9 जून 2022 (14:52 IST)
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की बेटी से किया अपना वादा पूरा किया और उनके प्रयास से छात्रा नीतू मौर्या भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए रवाना हो गईं।
 
नीतू मौर्या ने इसरो रवाना होने से पहले अपने घर पर पूजा की। भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी समेत गांव के लोगों ने नीतू मौर्या को तिलक लगाकर, माला पहनाकर गाजे-बाजे के साथ नीतू को इसरो के लिए रवाना किया।

त्रिपाठी ने बताया कि 10 मई को स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे के दौरान छात्रा नीतू मौर्या ने सांसद से इसरो जाने की बात कही थी और उसी समय सांसद ने नीतू को इसरो भेजने का आश्वासन दिया था।
 
उन्होंने बताया कि स्मृति ईरानी के निर्देश पर वह नीतू मौर्या को लखनऊ हवाई अड्डे पर छोड़ने जा रहे हैं। 11 जून को छात्रा के इसरो भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी उनके साथ मौजूद रहेंगी।
 
गौरतलब है कि गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गन भवानी धाम के निकट एक निजी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन करने पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जब संजय गांधी पॉलिटेक्निक जगदीशपुर की छात्रा नीतू मौर्या को टैबलेट देते हुए पूछा था, तुम आगे क्या करना चाहती हो? इस पर नीतू ने कहा था कि मैं इसरो जाना चाहती हूं और वैज्ञानिक बनना चाहती हूं।
 
इस पर, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि यह छात्रा इसरो जाना चाहती है, वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। इस छात्रा को मैं अगले महीने स्वयं इसरो लेकर जाऊंगी। 11 जून को छात्रा के इसरो भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी उनके साथ मौजूद रहेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

उपयोग किए गए पानी का दोबारा होगा इस्तेमाल, आईआईटी के इंक्यूबेटर ने विकसित की तकनीक