Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

योगी के मंत्री निषाद ने कहा- जिन्हें हिन्दी पसंद नहीं, उनकी हिन्दुस्तान में जगह नहीं

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (12:59 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अजय देवगन और किच्चा सुदीप के विवाद में कूदते हुए कहा कि जिन लोगों को हिंदी से ऐतराज है उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि 'हिंदुस्तान उन लोगों के लिए जगह नहीं है जो हिंदी नहीं बोलते हैं। उन्हें इस देश को छोड़कर कहीं और चले जाना चाहिए। ‍डॉ. निषाद ने कहा कि जो भारत में रहना चाहते हैं, उन्हें हिंदी से प्यार करना होगा। यदि आपको हिंदी पसंद नहीं है तो यह मान लिया जाएगा कि आप विदेशी हैं या फिर विदेशी शक्तियों से जुड़े हुए हैं।
 
निर्बल इंडियत शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी के नेता डॉ. निषाद ने कहा कि हम क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करते हैं। मेरे मन में भी सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिन्दी का विरोध का देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कानून का उल्लंघन करने वाले को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।
 
दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि वे निषाद के बयान से सहमत नहीं हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि हिन्दी एक राष्ट्रभाषा है और पूरे देश को एकजुट करती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और राम मनोहर लोहिया ने राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी का समर्थन किया था। 
 
क्या है पूरा विवाद : हाल ही में कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने केजीएफ फिल्म की अपार सफलता के बाद कहा था कि हिन्दी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रही, जवाब में हिन्दी फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन ने कहा था कि हिन्दीराष्ट्रीय भाषा नहीं है तो फिर आप दक्षिण की फिल्मों को हिन्दी में डब करके क्यों रिलीज करते हो। हिन्दी राष्ट्रीय थी, है और रहेगी। इन दोनों सितारों की टक्कर के बाद कन्नड़ के कई नेता भी सुदीप के समर्थन में उतर आए थे। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

केदारनाथ से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन, CM धामी ने कहा- डबल इंजन सरकार का सबको लाभ

90,000 भारतीयों को वीजा देगा जर्मनी, वडोदरा में युवाओं से क्या बोले PM मोदी

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

Terrorist अखनूर के बटल में सेना की एम्बुलेंस पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर

આગળનો લેખ
Show comments