Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यूपी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, प्रियंका ने भाई राहुल को बताया योद्धा

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (15:13 IST)
9 दिन के विश्राम के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू हो गया। कांग्रेस की यह यात्रा आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंच गई। यहां राहुल गांधी का लोनी बॉर्डर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्वागत किया।
 
कांग्रेस समर्थक लोग गाजे-बाजे के साथ गाजियाबाद पहुंच गए। लोनी बॉर्डर के मंच पर भाई राहुल के साथ प्रियंका गांधी काफी खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि मेरा भाई राहुल एक योद्धा है, वह आज नफरत खत्म करके मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं, मुझे भाई राहुल पर गर्व है।
 
प्रियंका ने कहा कि राहुल की छवि खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपया खर्च किया है, लेकिन वह सच्चाई से पीछे नही हटे। भाई की भारत जोड़ो यात्रा से गदगद प्रियंका ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के बड़े उद्योगपति अडानी और अंबानी जी ने देश के शीर्ष नेताओं को खरीद लिया है, लेकिन वह राहुल गांधी को खरीद नहीं सके और ना ही कभी खरीद पाएंगे।
 
भारत जोड़ो यात्रा का यह दूसरा पड़ाव उत्तर प्रदेश में सिर्फ 130 किमी का सफर तय करेगा। इस यात्रा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बागपत और शामली तीन जिले शामिल है, जहां से यह से यात्रा गुजरेगी। राहुल गांधी इस दौरान 11 विधानसभा क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ेंगे।
 
मंगलवार को कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गाजियाबाद सुबह से ही पहुंच गए। शीतलहर के कारण 10 बजे शुरू होने वाली यात्रा 2 घंटे देरी से शुरू हुई। यूपी में रात्रि विश्राम के बाद भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी में हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेंगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments