Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अयोध्या में पीएम मोदी की दिवाली, रामनगरी को मिलेगी इन 66 परियोजनाएं की सौगात

संदीप श्रीवास्तव
रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (09:46 IST)
अयोध्या। दीपावली के एक दिन पूर्व छोटी दीपावली का दिन श्री राम नगरी अयोध्या के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन होगा। जहां एक तरफ अयोध्या में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ की गरिमामयी उपस्थिति में एक साथ 17 लाख से अधिक दिए प्रज्वलित होकर एक बार फिर से गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाएंगे। वही दूसरी तरफ दीपोत्सव के दौरान अयोध्या के विकास के लिए चार हजार करोड़ की 66 परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा।
 
इसमें मुख्य रूप से अयोध्या को मिलेंगी 36722.80 लाख रुपए की परियोजनाओं की सौगात, पर्यटन विभाग की साउथ कोरिया क्वीन हो मेमोरियल पार्क, लागत 2192.03 लाख,  संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक मंच ऑडिटोरियम (216 व्यक्ति क्षमता), लागत 488.97 लाख, नगर विकास विभाग की अयोध्या पेयजल योजना फेज-3, लागत 5456.62 लाख, डेयरी विकास की नई डेयरी यूनिट(50 हजार लीटर/दिन), लागत 6400 लाख 
परिवहन विभाग का अयोध्या ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लागत  856.84 लाख।
 
अयोध्या में लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं (विभागवार)
नगर विकास विभाग - 27 परियोजनाएं
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग - 03 परियोजना
परिवहन विभाग की- 01 परियोजना
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग-05
पर्यटन विभाग- 05
संस्कृति विभाग- 01
लोकनिर्माण विभाग- 23
दुग्ध विकास विभाग -01
परियोजनाओं की कुल लागत- 36722.80 लाख रुपए
 
इन सभी परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद अतिशीघ्र ही इन पर कार्य भी प्रारंभ हो जायगा जिसके बाद आने वाले समय में अयोध्या निश्चित रूप से विश्व में पर्यटन के मानचित्र पर अहम स्थान रखेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

देहरादून के निकट सुरम्य हिमालयी क्षेत्र में बना लेखक गांव, रामनाथ कोविंद करेंगे उद्घाटन

चक्रवाती तूफान दाना से कैसे निपटा ओडिशा, क्या बोले CM मोहन मांझी?

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पीएम मोदी बोले, भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का यह सही समय

આગળનો લેખ
Show comments