Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा सांसद रवि किशन के साथ धोखाधड़ी, मुंबई के व्यापारी ने लगाया 3.25 करोड़ रुपए का चूना

Webdunia
बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (10:54 IST)
गोरखपुर। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला के 3.25 करोड़ रुपए मुंबई के व्यापारी द्वारा हड़पे जाने का आरोप सांसद ने लगाया है। आरोप है कि सांसद ने 10 वर्ष पहले व्यापारी को रुपए उधार दिए थे और व्यापारी पर जब रुपए लौटाने का दबाव बनाया गया तो उसने जो चेक थमा दिए, वे कि बाउंस हो गए।
 
सांसद की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुंबई के व्यापारी जैन जितेन्द्र रमेश के खिलाफ रुपए हड़पने का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। सांसद रवि किशन ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वर्ष 2012 में ईस्ट मुंबई के कमला पाली बिल्डिंग निवासी जैन जितेंद्र रमेश को 3.25 करोड़ रुपए दिए थे।
 
जब रुपए वापस मांगे गए तो वह आनाकानी करने लगे। दबाव बनाया गया तो 34-34 लाख रुपए के 12 चेक दे दिए। लेकिन बैंक खाते में रुपए नहीं आए। 16 फरवरी 2022 को बैंक के अधिकारियों ने पत्र लिखकर बताया कि जिस बैंक खाते का चेक दिया गया, उसमें रुपए ही नहीं हैं। लिहाजा चेक बाउंस हो गया।
 
पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने मुंबई व्यापारी के खिलाफ रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया तहरीर के आधार के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों का किया ऐलान, कराड से पृथ्वीराज लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments