Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मैनपुरी उपचुनाव : सोमवार को नामांकन भरेंगी डिंपल यादव

मैनपुरी उपचुनाव : सोमवार को नामांकन भरेंगी डिंपल यादव
, रविवार, 13 नवंबर 2022 (14:45 IST)
लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को होगा और परिणाम की घोषणा 8 दिसंबर को की जाएगी।
 
मैनपुरी के सपा के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि डिंपल यादव सोमवार दोपहर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
 
10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई। इस लोकसभा सीट पर 1996 से सपा के उम्मीदवार चुने जाते रहे हैं। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं और हार गई थीं।
 
वर्ष 2019 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य से 94,000 मतों के अंतर से हराकर मैनपुरी सीट से चुनाव जीता था। डिंपल यादव की उम्मीदवारी को उनके ससुर मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही उम्मीदवार के तौर पर डिंपल का चयन पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास है।
 
अखिलेश की करहल विधानसभा सीट, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसी तरह जसवंत नगर सीट से शिवपाल यादव प्रतिनिधित्व करते हैं। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने और विधान परिषद में जाने के लिए कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद 2012 में डिंपल यादव इस सीट से निर्विरोध चुन ली गई थीं।
 
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कुल 12.13 लाख मतदाताओं में करीब 35 प्रतिशत यादव हैं, जबकि अन्य मतदाताओं में शाक्य, ठाकुर, ब्राह्मण, अनुसूचित जाति और मुस्लिम शामिल हैं।
 
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंत नगर शामिल हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में जहां सपा ने तीन सीटें- करहल, किशनी और जसवंत नगर जीती थीं, वहीं भाजपा ने दो सीटों- मैनपुरी और भोगांव पर जीत हासिल की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अपहरण के बाद 9 साल की बच्ची का दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर