Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (19:16 IST)
UP by election: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (by election) के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 9 में से 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने करहल (Karhal) सीट से अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है, जो सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चचेरे बहनोई हैं। इस सीट पर मुलायम सिंह यादव परिवार के 2 सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ जोर आजमाइश करते नजर आएंगे।ALSO READ: UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान
 
प्रदेश की मीरापुर सीट पर समझौते के तहत भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने मिथलेश पाल को उम्मीदवार बनाया है। दिलचस्प यह है कि अनुजेश, करहल से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप सिंह यादव के फूफा हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दरअसल अनुजेश आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के सगे जीजा हैं और धर्मेन्द्र सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।ALSO READ: उत्तरप्रदेश के सभी मंडलों में Kumbha Conference कराएगी सरकार, आज से हुई शुरुआत
 
अनुजेश ने जब मार्च 2019 में भाजपा का दामन थामा था तो बदायूं से तत्कालीन सांसद रहे धर्मेंद्र यादव ने एक पत्र जारी कर उनसे अपना नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया था। करहल सीट हमेशा से सपा का बेहद मजबूत गढ़ रहा है और इस उपचुनाव में भी इस सीट पर सपा एवं भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला होने की संभावना है। ऐसे में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार के 2 सदस्य तेज प्रताप और अनुजेश चुनावी मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ जोर-आजमाइश करते नजर आएंगे।
 
भाजपा ने आज जारी सूची में कटेहरी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक धर्मराज निषाद को उम्मीदवार बनाया है। धर्मराज निषाद वर्ष 1996, 2002 और 2007 में कटेहरी से विधायक रहे हैं। भाजपा की सहयोगी, निषाद पार्टी गठबंधन के तहत कटेहरी और मझवां सीट मांग रही थी।
 
भाजपा ने मझवां सीट से पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य को मैदान में उतारा है। वे वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इसी सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बनी थीं। वर्ष 2022 के चुनाव में यह सीट गठबंधन के तहत निषाद पार्टी के खाते में चली गई थी। उपचुनाव में एक बार फिर सुचिस्मिता को टिकट देकर भाजपा ने अपने वफादारों को तरजीह देने का संदेश दिया है।
 
भाजपा ने सीसामऊ सीट से सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में इसी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। फूलपुर सीट से भाजपा ने दीपक पटेल को उम्मीदवार बनाया है। पटेल वर्ष 2012 में करछना सीट से बसपा के विधायक रह चुके हैं।
 
प्रदेश की खैर सीट से भाजपा ने सुरेंद्र दिलेर को प्रत्याशी बनाया है। दिलेर हाथरस से भाजपा के सांसद रहे राजवीर सिंह दिलेर के बेटे हैं। भाजपा ने इस साल लोकसभा चुनाव में राजवीर को टिकट नहीं दिया था। भाजपा ने गाजियाबाद से पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को टिकट दिया है। शर्मा इलाके में भाजपा का ब्राह्मण चेहरा माने जाते हैं। इसके अलावा कुंदरकी सीट से रामवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। ठाकुर पूर्व में 2 बार कुंदरकी से और एक बार मुरादाबाद-ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।
 
प्रदेश के मीरापुर सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने मिथलेश पाल को उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पार्टी ने भाजपा से गठबंधन के तहत मिली मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर मिथलेश पाल को उम्मीदवार बनाया है। इन सीटों पर उपचुनाव के तहत आगामी 13 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

આગળનો લેખ
Show comments