Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गायत्री प्रजापति सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी करार, 12 नवंबर को सजा का होगा फैसला

गायत्री प्रजापति सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी करार, 12 नवंबर को सजा का होगा फैसला
, बुधवार, 10 नवंबर 2021 (22:25 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ चल रहे सामूहिक दुराचार मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए अदालत के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने गायत्री समेत 3 अभियुक्तों को मामले में दोषी करार दिया है।
 
अदालत दोषसिद्ध अभियुक्तों के सजा पर 12 नवंबर को फैसला सुनाएगी। मामले के 4 अन्य अभियुक्तों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अदालत ने बरी कर दिया है। 
 
अदालत ने जिन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है, उनमें गायत्री प्रजापति के अलावा आशीष शुक्ला व अशोक तिवारी शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस, Rahul Gandhi बोले- अन्याय का जवाब लेकर रहेंगे