Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ओवैसी की जनसभा में पोस्टर पर विवाद, भाजपा ने जताया कड़ा ऐतराज

Webdunia
बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (14:24 IST)
संभल। उत्तरप्रदेश के संभल में आल इंडिया मजलिस—ए—इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष सांसद असदउद्दीन ओवैसी की जनसभा के लिए लगे पोस्टर में संभल को 'गाजियों की धरती' बताए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।
 
संभल जिले के सिरसी में बुधवार को होने वाली ओवैसी की जनसभा के लिए लगाए गए पोस्टरों में संभल को 'गाजियों की धरती' (इस्लाम के वीर योद्धाओं की धरती) लिखा गया है। इस पर विवाद उत्पन्न हो गया है। भाजपा ने इन पोस्टरों पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसके चलते वे पोस्टर हटा दिए गए हैं।
 
भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने इन पोस्टरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'संभल कभी गाजियों की धरती नहीं रहा। यह ओवैसी का चुनावी स्टंट है। हम उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। हिन्दुस्तान का कोई भी शहर गाजियों का नहीं रहा है और ना ही हम होने देंगे।'
 
उन्होंने कहा 'संभल एक पौराणिक शहर है। पुराणों में संभल को लेकर कल्कि अवतार का उल्लेख है लेकिन अगर कुरान में संभल को गाजियों की धरती बताया गया हो तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।'
 
गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पहली बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। पार्टी ने राज्य की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके लिये पार्टी प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी खासे सक्रिय हैं और प्रदेश में जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments