Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रामपुर और मैनपुरी में उपचुनाव की घोषणा, 5 दिसंबर को वोटिंग

अवनीश कुमार
शनिवार, 5 नवंबर 2022 (11:21 IST)
लखनऊ। चुनाव आयोग ने रामपुर और मैनपुरी सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट रिक्‍त हो गई थी। वहीं आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट रि‍क्‍त हो गई थी। दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज कराई थी।
 
खाली हुई दोनों सीटों पर पुनः चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन दिनों सीटो पर 5 दिसंबर को उपचुनाव की वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को रिजल्ट आएगा।
 
बताते चलें कि मोदी लहर के बाद भी 2019 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज करी थी और वही भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था और वही विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आजम खां ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को बारूद मतों के साथ हराया था। लेकिन भड़काऊ भाषण देने के मामले में दोषी करार दिए गए था।
 
27 अक्‍टूबर को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें 3 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके बाद सपा के वरिष्ठ नेता और रामपुर शहर सीट के विधायक की विधानसभा की सदस्यता 28 अक्‍टूबर को समाप्त कर दी गई।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments