Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा 10 माह बाद जेल से रिहा

आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा 10 माह बाद जेल से रिहा
, मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (00:31 IST)
सीतापुर (उत्तरप्रदेश)। करीब 10 महीने से जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी की विधायक और वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा को अदालत के आदेश पर सोमवार शाम रिहा कर दिया गया। फातिमा को उनके खिलाफ दर्ज मामलों में जमानत मिल गई है जबकि उनके पति आजम खान और बेटा अब्दुल्ला अभी भी जेल में हैं।
जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि जेल प्रशासन ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया।
रिहा होने के बाद फातिमा ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि मुझे 10 महीने बाद इंसाफ मिला, मेरे पति आजम खान और बेटे को भी जल्द इंसाफ मिलेगा।
 
उन्होंने कहा कि मैं सरकारी कॉलेज में लेक्चरर थी और वहां मैंने सेवा की। मेरी सत्यनिष्ठा खुद सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की थी। अचानक मैं अपराधी हो गई कि मेरे खिलाफ 50 मुकदमे दर्ज किए गए। यह पूछने पर कि क्या इस बीच उनकी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हुई, फातिमा ने कहा कि जेल के अंदर से मैंने या आजम साहब ने किसी से बात नहीं की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Kisan Andolan : सरकार से बातचीत के प्रस्ताव पर किसान संगठन आज करेंगे फैसला, बिहार के किसानों से जुड़ने की अपील