Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Ashok Leyland अब UP में भी बनाएगी बस, 1000 करोड़ खर्च कर लगाने जा रही कारखाना

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (19:29 IST)
Ashok Leyland will set up a factory in UP : हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड उत्तर प्रदेश में 1000 करोड़ रुपए के निवेश से बस बनाने का कारखाना लगाएगी। इस कारखाने में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था पर विशेष जोर होगा। उत्तर प्रदेश में अपने पहले विनिर्माण संयंत्र के लिए कंपनी ने राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
 
वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में अपने पहले विनिर्माण संयंत्र के लिए कंपनी ने राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। बयान के अनुसार, कंपनी लखनऊ के पास बस विनिर्माण के लिए एकीकृत संयंत्र स्थापित करेगी। इसमें पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था पर जोर होगा।
 
अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा, राज्य में वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बाजार स्वीकार्यता और मांग के आधार पर अशोक लेलैंड अगले कुछ साल में इस नई इकाई में 1,000 करोड़ रुपए तक का निवेश करने की योजना बना रही है।
 
उन्होंने कहा कि 2048 तक कार्बन उत्सर्जन को शुद्ध रूप से शून्य स्तर पर लाने का लक्ष्य भी उत्तर प्रदेश में संयंत्र स्थापित करने का एक प्रमुख कारण है। कंपनी ने कहा, परिचालन शुरू होने के बाद विनिर्माण इकाई से शुरुआत में 2500 बसों का सालाना उत्पादन होगा। धीरे-धीरे क्षमता बढ़ाते हुए एक दशक में इसे सालाना 5000 बसों तक ले जाने की योजना है।
 
अशोक लेलैंड का भारत में यह सातवां वाहन संयंत्र होगा। देश में वाणिज्यिक वाहन विनिर्माण में अशोक लेलैंड टाटा मोटर्स के बाद दूसरे स्थान पर है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments