Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फिल्म 'पठान' की कामयाबी को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

फिल्म 'पठान' की कामयाबी को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना
, मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (21:48 IST)
लखनऊ। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान की कामयाबी को सकारात्मक सोच की जीत बताते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि 'पठान' का सुपर हिट होना देश और दुनिया में सकारात्मक सोच की जीत है, और भाजपा की नकारात्मक राजनीति को जनता का करारा जवाब।
 
गौरतलब है कि 'पठान' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और 25 जनवरी से अब तक दुनियाभर में 500 करोड़ से अधिक की कमाई की है। फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में पादुकोण द्वारा पहनी गई केसरिया रंग की बिकनी को लेकर विवाद हो गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रश्नपत्र लीक मामला: CBI ने 7 राज्यों में 50 स्थानों पर की छापेमारी, रुपए के बदले प्रश्नपत्र मुहैया कराए