Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अखिलेश ने की उपमुख्यमंत्री से बड़ी पेशकश, भाजपा ने किया पलटवार

Webdunia
बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (16:35 IST)
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 100 विधायकों के साथ सपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि मौर्य किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं हैं। अखिलेश अपने गठबंधन और परिवार की चिंता करें, क्योंकि उनके (सपा गठबंधन के) विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
 
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि अगर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार में हाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रम से सबक लेते हुए अपने साथ 100 विधायक लेकर सपा में शामिल हो जाएं तो वे (सपा अध्यक्ष) उन्हें (मौर्य को) मुख्यमंत्री बना देंगे।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अखिलेश के इस बयान तल्ख जवाब देते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि केशवजी संगठन के, पार्टी के प्रमाणित एवं भाजपा की विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे सदैव हमारे साथ रहेंगे, (वे) किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं हैं। वे अखिलेश यादव को चलाएंगे, अखिलेश यादव उन्हें क्या चला पाएंगे?
 
चौधरी ने दावा किया कि अखिलेश यादव अपने गठबंधन, अपने परिवार की, अपनी पार्टी और अपने विधायकों की भी चिंता कर लें, क्योंकि उनके विधायक हमारे संपर्क में हैं। गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश की पिछड़ी जातियों के बड़े नेता माने जाते हैं और योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली पिछली सरकार की तरह मौजूदा सरकार में भी उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पास 403 में से 273 विधायक हैं जबकि समाजवादी पार्टी गठबंधन के कुल 125 सदस्य हैं।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments