Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कौशांबी में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2023 (15:30 IST)
कौशांबी। उत्तरप्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके दोनों पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था।
 
महेवा घाट थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय एक युवती के साथ उसी के गांव के पवन निषाद ने इस वर्ष मई में दुष्कर्म किया था और इस संबंध में गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर सुलह के लिए दबाव बनाया और सुलह न करने पर अपने 3 सगे भाइयों के साथ मिलकर पीड़िता की 20 नवंबर को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
 
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी से आज सुबह एसओजी और पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस और एसओजी टीम को आरोपियों के छिपे होने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस टीम ने यमुना नदी के कछार इलाके में घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।
 
अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम ने बचाव में जवाबी गोलीबारी की जिसमें दुष्कर्म के आरोपी पवन के दोनों पैर में गोली लग गई। उन्होंने कहा कि घायल पवन को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा तथा कारतूस बरामद किए गए हैं।
 
घायल पवन को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले 23 नवंबर को पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के एक अन्य आरोपी अशोक निषाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल 4 सगे भाइयों में से 2 आरोपी भाई अभी फरार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है तथा जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

देहरादून के निकट सुरम्य हिमालयी क्षेत्र में बना लेखक गांव, रामनाथ कोविंद करेंगे उद्घाटन

चक्रवाती तूफान दाना से कैसे निपटा ओडिशा, क्या बोले CM मोहन मांझी?

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पीएम मोदी बोले, भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का यह सही समय

આગળનો લેખ
Show comments