Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

4200 करोड़ की क्रिप्टो धोखाधड़ी का खुलासा, चीन से जुड़े हैं तार

Webdunia
शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (22:31 IST)
लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने चीन में स्थित अपराधियों से जुड़ी 4,200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। यह धोखाधड़ी पूरे भारत में की गई।
 
उत्तर प्रदेश साइबर अपराध शाखा के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कहा कि पुलिस ने क्रिप्टो कारोबार से जुड़ी धोखाधड़ी का पता लगाया है। इसे तत्काल कर्ज देने वाले ऐप और बल्क एसएमएस के जरिए फर्जी नौकरी के विज्ञापनों की मदद से अंजाम दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस को इस साल की शुरुआत में चीन स्थित ऑपरेटरों द्वारा तत्काल ऋण देने वाले ऐप और प्रमुख कंपनियों में अंशकालिक नौकरी की पेशकश करने वाले एसएमएस के जरिए एक संपर्क मिला था। उन्होंने बताया कि इस जालसाजी का मकसद पूरे भारत में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करना था।
 
सिंह ने कहा कि हमने पहले चीन से जुड़े करीब 3,000 करोड़ रुपए के घोटाले का पता लगाया था। लेकिन, अब उनके तार फर्जी वेबसाइट के जरिए क्रिप्टो ट्रेडिंग से भी जुड़ गए हैं।
 
उप्र साइबर पुलिस के प्रमुख ने कहा कि इन लोगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए नकली वेबसाइट और ऐप बनाए और लोगों को भारी मुनाफे के लिए निवेश करने का लालच दिया। उन्होंने कहा कि यह धनराशि पहले स्थानीय भारतीय बैंक खातों और घोटाले से जुड़े लोगों के डिजिटल वॉलेट में भेजी जाती है।
 
सिंह ने कहा कि इसके बाद पैसा जेबपे (भारत में उपलब्ध एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज मंच) में और फिर बिनैंस (एक अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो एक्सचेंज मंच) में स्थानांतरित कर दिया जाता है। फिर यह धनराशि पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड की पहुंच में आ जाती है।
 
उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ा रैकेट है और कुछ संचालक नेपाल में भी हैं, लेकिन इसे अंततः चीन से नियंत्रित किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि अभी तक के अनुमानों के मुताबिक यह धोखाधड़ी 4,200 करोड़ रुपए की है और चीनी ऑपरेटरों से जुड़ी हुई है। (भाषा)

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments