Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उत्तरप्रदेश में 2 सड़क दुर्घटनाओं में 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (15:39 IST)
4 killed in 2 road accidents in UP: उत्तरप्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले में एक आवासीय कॉलोनी में तेज रफ्तार मोटरसाइकल (motorcycle) बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे 2 भाइयों की मौत हो गई। दूसरी ओर  महराजगंज (UP)  में भी 2 मोटरसाइकलों की आमने-सामने की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई है।
 
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते बताया कि घटना बुधवार को राजमार्ग के निकट सनसिटी अनंत कॉलोनी में हुई। मृतकों की पहचान जैत गांव के बबलू (30) और बंटी (27) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय वर्मा ने बताया कि बुधवार को दोनों मोटरसाइकल पर कॉलोनी में घूम रहे थे।
 
तेज गति से आती उनकी बाइक एक मोड़ पर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई कार मैकेनिक थे और घटना के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
 
महराजगंज में भी 2 युवकों की मौत : महराजगंज (यूपी) से मिले समाचार के अनुसार जिले में 2 मोटरसाइकलों की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर शोभनाथ यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल साहनी (32) और विनोद साहनी (38) के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने बताया कि अनिल और विनोद विपरीत दिशा से आ रहे थे, जब बुधवार रात यहां कोल्हुई इलाके के पैसिया लालैन गांव में उनकी मोटरसाइकल आपस में टकरा गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments