Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अयोध्या में इस वर्ष दिवाली पर जगमगाएंगे 21 लाख दीप, योगी ने दिए निर्देश

संदीप श्रीवास्तव
Chief Minister Yogi Adityanath in Ayodhya: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जाकर राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 21 लाख दिए जलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगले वर्ष प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होंगे, लिहाजा इसे एक बड़ा आयोजन बनाने के लिए अभी से काम शुरू किया जाए।
 
मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा में कहा कि इस वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य रखा जाए।
 
उन्होंने कहा कि राम जी की पैड़ी, सूरजकुंड, भरत कुंड सहित सभी मंदिरों, घाटों में दीप प्रज्ज्वलन के लिए अभी से तैयारी की जाए। अगले वर्ष प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होने के लिए आने वाले हैं। इसे एक बड़ा आयोजन बनाने के लिए अभी से काम शुरू कर दें। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 15.76 लाख दिए प्रज्ज्वलित किए गए थे। इसे विश्व कीर्तिमान के तौर पर दर्ज किया गया था।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में इस वक्त लगभग 32 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। इतनी परियोजनाएं देश के किसी एक नगर या जिले में नहीं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगले 4 से छह माह के भीतर अयोध्या की सड़कें दिल्ली के राजपथ जैसी दिखेंगी और यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी इसी वर्ष तैयार हो जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही अयोध्या है जिसका छह वर्ष पूर्व लोग नाम लेने में भी संकोच करते थे, आज यहां सूरजकुंड, गुप्तारघाट, भरत कूप सहित विभिन्न स्थल विकसित हो रहे हैं, जो इसे दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों से लोगों को परेशानी हो रही होगी, लेकिन किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रारंभिक कठिनाई और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, यहां के लोगों का पुनर्वास किया जाएगा।
 
राम जन्मभूमि में दर्शन : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अयोध्या मे चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। उन्होंने गुप्तार घाट का निरीक्षण किया। हनुमान गढ़ी व रामजन्म भूमि का किया दर्शन-पूजन साथ ही राम मंदिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। 
 
योगी ने अयोध्या के भरत कुंड मे विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या मे बहुत-सी परियोजनाएं चल रही है।  एक ही नगर में 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं देश के अन्य किसी नगर में स्वीकृत नहीं हैं। अयोध्या आज बदल रही है, संवर रही है, हर कोई अयोध्या आना चाहता है, हर कोई अयोध्या को देखने के लिए लालायित रहता है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments