Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

1 फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम, क्या होगा आप पर असर

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (09:13 IST)
नई दिल्ली। 1 फरवरी 2023 से पैसों से जुड़े कई नियमों में कई सारे बदलाव होंगे। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार 2024 के अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसे में लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। एलपीजी व पीएनबी क्रेडिट कार्ड के दामों में बदलाव हो सकता है।
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करने वाली हैं। इसे पूरा देश काफी उम्मीदों से देख रहा है। बजट में आम आदमी को राहत देने वाले फैसलों की उम्मीदें की जा रही हैं। क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना महंगा पड़ने वाला है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्डधारकों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1 फीसदी फीस वसूलेगा। यह नियम 1 फरवरी, 2023 से प्रभावी होगा।
 
एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा की जाती है। इनमें हर महीने को पहली तारीख को बढ़ोतरी और कटौती संभव होती है। उम्मीद की जा रही है कि कीमतों में बदलाव न हो। 
देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल्स के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें 1 फरवरी, 2023 से प्रभवी होंगी।
 
स्क्रैपीज पॉलिसी के तहत अब गौतमबुद्ध नगर में भी परिवहन विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 1 फरवरी, 2023 से 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को जब्त कर स्क्रैप किया जाएगा। इससे पहले एनजीटी के आदेश पर परिवहन विभाग ने बड़ी संख्या में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया था। अब इन वाहनों को पकड़ कर जब्त किया जाएगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, चीन से मांगा 1.4 अरब डॉलर का कर्ज

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

આગળનો લેખ
Show comments