Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Bank Holiday in January 2023 : साल की शुरुआत में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जा‍न लीजिए कौनसी हैं तारीखें

Bank Holiday in January 2023 : साल की शुरुआत में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जा‍न लीजिए कौनसी हैं तारीखें
, शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (08:10 IST)
Bank Holiday in January 2023 : 2023 दस्तक देने वाला है। ऐसे में साल यदि आप 2023 के पहले ही महीने जनवरी में काम करवाने की सोच रहे हैं तो यह भी जान लें कि जनवरी में करीब 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन 4 रविवार की छुट्टी शामिल है। सरकारी कार्यालय, साप्ताहिक अवकाश, त्योहार और खास दिन भी इन छुट्‍टियों में शामिल हैं। राज्यों के अनुसार भी अलग-अलग दिन छुट्टियां इनमें शामिल हैं। आरबीआई ने जनवरी में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। एक नजर बैंकों की छुट्टियों पर-
 
 List Of Bank Holiday
 
  • 1 जनवरी : रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 जनवरी : मिजोरम में नए साल की छुट्टी पर बैंक बंद रहेगा।
  • 11 जनवरी : मिशनरी दिवस के अवसर पर मिजोरम में सभी बैंक बंद होंगे।
  • 12 जनवरी : स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 14 जनवरी : महीने के दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 जनवरी : रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 जनवरी : उझावर थिरुनाली के अवसर पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में, वहीं कनुमा पंडुगा के मौके पर आंध्रप्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 जनवरी : रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर असम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 जनवरी : राज्यत्व दिवस के चलते हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।
  • 28 जनवरी : महीने के चौथे शनिवार के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 29 जनवरी : रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 जनवरी : मी-दम-मी-फी के दिन असम में बैंकों में छुट्टी रहने वाली है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हीराबेन ने नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी