Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Covid 19: भारत में अब तक 9.86 करोड़ से अधिक लोगों की Corona जांच

Covid 19: भारत में अब तक 9.86 करोड़ से अधिक लोगों की Corona जांच
, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (12:32 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 21 अक्टूबर को कुल जांच का आंकड़ा 9 करोड़ 86 लाख को पार कर गया और 1 दिन में तीसरी बार 14 लाख से अधिक जांच की गई।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से 22 अक्टूबर को जारी आंकड़़ों में बताया गया कि देश में 21 अक्टूबर तक कोरोनावायरस नमूनों की कुल जांच का आंकड़ा 9 करोड़ 86 लाख 70 हजार 363 पर पहुंच गया। इसमें से 14 लाख 69 हजार 984 जांचें 21 अक्टूबर को की गई हैं।
 
अक्टूबर माह में यह दूसरा अवसर है, जब 1 दिन में 14 लाख से अधिक जांचें हुई हैं। इससे पहले 1अक्टूबर के आंकड़े में 14 लाख 23 हजार 52 जांचें की गई थीं। कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को 1 रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकॉर्ड जांच की गई थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमेरिकी युवा वैज्ञानिक प्रतियोगिता की विजेता बनी भारतीय मूल की ‘अनिका’