Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

UP Election 2022: बाहरी उम्मीदवार से फूटा भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, नड्डा के घर पर प्रदर्शन

हिमा अग्रवाल
रविवार, 16 जनवरी 2022 (21:36 IST)
भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बागपत रोड स्थित बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय पर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में बाहरी प्रत्याशी घोषित होने पर विरोध करते हुए हंगामा किया। दूसरी तरफ मेरठ शहर की विधानसभा सीट से सुनील भराला को टिकट न मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर विरोध प्रदर्शन किया है।
मेरठ भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर बैठे भाजपा के समर्थक हैं। ये सभी रविवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक जितेन्द्र सतवाई का टिकट कटने से नाराज हैं। इनका कहना है कि पार्टी ने सिवालखास के किसी व्यक्ति को टिकट न देकर अपितु क्षेत्र से बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है, जिसका खुलकर विरोध किया जाएगा। इन लोगों का कहना है कि मनिंदर पाल सिंह को टिकट दिया गया है, यह तो सिवालखास विधानसभा के रहने वाले भी ही नहीं है, तो उनको टिकट क्यों दिया है। मनिंदर पाल सिंह किसी एक पार्टी के नहीं है, पहले ही सभी पार्टी में रह चुके हैं।
ALSO READ: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अलवर रेप केस की जांच CBI को सौंपने का किया निर्णय
वर्तमान में सिवालखास विधानसभा जितेंद्र सतवाई भाजपा के विधायक हैं। साथ ही इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं। भाजपा ने सिवालखास से जितेंद्र सतवाई का टिकट काटकर मनिंदर पाल को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि ये दोनों ही जाट बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन वर्तमान विधायक सिवालखास विधानसभा में रहते हैं और मनिंदर पाल सरधना विधानसभा के भराला गांव के रहने वाले हैं। 
 
मनिंदर पाल का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि सभी दलों में रह चुके हैं। किसी एक दल के साथ मजबूती से नहीं रहे। मनिंदर पाल पूर्व में बसपा में रह चुके हैं और सपा में रहते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने थे। वे वर्तमान मे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन हैं। मनिंदर पर 2 महीने पहले सेना से रिटायर्ड ब्रिगेडियर देवराज सिंह ने 45 लाख रुपए हड़पने, पैसे मांगने पर झूठे मामले में फंसवा कर जेल भेजने की धमकी का आरोप लगाया था।
 
 सिवालखास विधानसभा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज तो उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का कुछ समय के लिए घेराव किया। इन लोगों का कहना है कि यदि सोमवार तक सिवालखास के रहने वाले व्यक्ति को टिकट नहीं मिलेगा तो एक हजार लोग भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर भूख हड़ताल करते हुए धरना देंगे। सिवालखास कार्यकर्ताओं की नाराजगी का खामियाजा कहीं भारी पड़ जाए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

આગળનો લેખ
Show comments