Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चुनाव कर्मियों को नहीं सताएगा कोरोना का डर, ड्यूटी पर जाने से पहले दी जाएगी आयुष किट

चुनाव कर्मियों को नहीं सताएगा कोरोना का डर, ड्यूटी पर जाने से पहले दी जाएगी आयुष किट

अवनीश कुमार

, शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (11:06 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान कई कर्मचारी संक्रमित हो गए थे। इनसे में कई लोगों की मौत भी हुई थी। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए चुनाव ड्यूटी के दौरान कोई भी कर्मचारी संक्रमित ना हो इसको लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयुष विभाग की तरफ से चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए आयुष किट की व्यवस्था की गई है और कर्मचारियों को देने के लिए आयुष किटें भी तैयार की गई हैं।
 
बैठक में लिया गया निर्णय - प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में लगे कर्मचारियों की सेहत का इस बार खास ध्यान रखा जा रहा है। जिसके चलते पिछले दिनों आयुर्वेद निदेशक प्रोफेसर एसएन सिंह ने अधिकारियों से बैठक कर सभी मतदान कर्मियों को कोरोना/आयुष किट दिए जाने के आदेश दिए।
 
इसके चलते आयुष विभाग ने प्रशासन से कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्करों की सूची भी मांगी है। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से लिखित तौर पर सूची उपलब्ध भी करा दी गई है और सूची में दर्ज कर्मचारियों को जानकारी भेजी जा रही है कि ड्यूटी में जाने से पूर्व अपना आधार कार्ड दिखा सभी कर्मचारी किट प्राप्त कर ले उसी के बाद अपने ड्यूटी स्थल पर जाने के लिए निकले।
 
इसी के साथ यह भी बताया गया है कि हर कर्मचारी से आधार कार्ड सिर्फ इसलिए मांगा जा रहा है ताकि आयुष किट में हेराफेरी न हो सके और सही व्यक्ति तक आयुष किट पहुंच सके।
 
क्या-क्या है किट में - प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मिली कर्मचारियों को दी जा रही आयुष किट में 100 ग्राम आयुष काढ़ा,180 ग्राम च्यवनप्राश,10 मिली अणु तेल,30 ग्राम संशमनी बटी है।
 
कैसे करें इस्तेमाल -  आयुष किट के साथ चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को एक पर्चा भी दिया जाएगा।जिसमें किस तरह से आयुष किट का इस्तेमाल करना है इसकी भी जानकारी दी गई है। पर्चे में बताया गया है कि आयुष किट में शामिल संशमनी बटी की दो टेबलेट दिन में दो बार गर्म पानी से खानी हैं। च्यवनप्राश को एक चम्मच दिन में एक बार,आयुष काढ़ा तीन ग्राम 50 मिली पानी में उबालने के बाद उसे कपड़े से छानकर पीना होगा।अणु तेल की दो बूंद नाक में दो बार डालनी है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मणिपुर में कांग्रेस को मिला 5 दलों का साथ, 59 सीटों पर साझा उम्मीदवार