Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यूपी भाजपा अध्यक्ष ने सपा, बसपा और कांग्रेस को बताया जहरीला कॉकटेल

Webdunia
सोमवार, 29 नवंबर 2021 (19:30 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस का जहरीला कॉकटेल मोदी और योगी सरकार के गरीब कल्याण कामों पर ब्रेक लगाना चाहता है, लेकिन प्रदेश की 24 करोड़ जनता इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

रविवार को यहां पंचायत भवन में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मेलन में सिंह ने कहा, सपा, बसपा और कांग्रेस का जहरीला कॉकटेल मोदी और योगी सरकार के गरीब कल्याण के कामों पर ब्रेक लगाना चाहता है। इनको प्रदेश के शोषित, वंचित और गरीबों के कल्याण की नहीं, बल्कि अपनी झोली को भरने की ही चिंता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, इसी कारण ये सब एकसाथ मिलकर भाजपा को रोकना चाहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने दावा किया कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, विपक्षी दलों के झंडे भले ही अलग-अलग हैं पर उनका दिल एक है। कांग्रेस इन सभी दलों की सूत्रधार है और इनका राजनीतिक उद्देश्य एक ही है और उनके नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने देना है।

शर्मा ने कहा कि इसके लिए पार्टी की संगठन शक्ति को बढ़ाना होगा, भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है, परिवार में नए सदस्य भी जुड़ रहे हैं, उन्हें अपनाना होगा तथा पार्टी के लिए उनका उपयोग करना होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय में जब विपक्ष के नेता अपने घरों में कैद हो गए थे तब भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद के लिए संगठन ही सेवा अभियान चला रहे थे।

शर्मा का कहना था कि विपक्षी दलों के लोग कोरोना काल में पीड़ित लोगों के पास नहीं गए, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता योद्धा की तरह जूझ रहे थे। कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों का प्रचार करने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि जब भी जनहित का कोई कार्य किया जाए उसका प्रचार सोशल मीडिया और समाचार पत्रों आदि में जरूर किया जाए।

कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वे जोश और उत्साह के साथ आपसी मतभेद भुलाते हुए चारों ओर फैल जाएं एवं भाजपा की विजय सुनिश्चित करें।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

આગળનો લેખ
Show comments