Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की, सपा में जाने की अटकलें

रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की, सपा में जाने की अटकलें
, बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (00:11 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत राज्य की राजधानी लखनऊ में होने वाले मतदान की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से मंगलवार को मुलाकात की। यादव ने मयंक जोशी के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'श्री मयंक जोशी से शिष्टाचार मुलाकात।'

 
गौरतलब है कि मंयक जोशी, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र हैं। रीता जोशी इस विधानसभा चुनाव में अपने बेटे के लिए लखनऊ छावनी से विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रही थीं, लेकिन भाजपा ने छावनी विधानसभा से प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक को टिकट दे दिया।

 
रीता जोशी ने लखनऊ छावनी से 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों बार विजय प्राप्त की थी। रीता जोशी ने 2017 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। अभी हाल में अपर्णा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान होगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा में कहा, हमने जो कहा वो कर दिखाया