Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना एकमात्र लक्ष्य : शिवपाल यादव

Webdunia
शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (19:49 IST)
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि अब उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। केवल अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा है।

जसवंतनगर विधानसभा सीट के लिए अपने नामांकन के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव के बाद प्रदेश में सपा गठबंधन सरकार बनने पर मुख्यमंत्री का अधिकार होगा तो वे उन्हें अपने मंत्रिमंडल में जगह देंगे कि नहीं अन्यथा अब उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा बची नहीं है।

प्रसपा से जुड़े तमाम नेताओं की नाराजगी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके दल का कोई भी नेता पहले तो नाराज नहीं है अगर कोई नाराज होगा तो उसे वो हर हाल में मना लेंगे। उन्होंने दावा किया कि यूपी में सपा गठबंधन की सरकार हर हाल में बनेगी और उनके भतीजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

शिवपाल ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कर दिया है। प्रदेश की जनता से अपील है कि वह अखिलेश यादव की अगुवाई में बने हुए गठबंधन के पक्ष में मतदान करें।

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव की अगुवाई में बना हुआ गठबंधन प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल करके सरकार बनाएगा। गठबंधन 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। जब गठबंधन से चुनाव हो रहा है तो सभी सीटें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ही मानी जाएंगी।

किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्ष कराने की जिम्मेदारी है। बेइमानी किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ बोलने वालों की पार्टी है लेकिन सपा ने हमेशा ही संविधान की रक्षा करने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, हमें तो यह उम्मीद कतई नहीं थी कि साधु के भेष में बैठे लोग भी झूठ बोल सकते हैं। संतों को इस तरह से झूठ बोलने का अधिकार नहीं होता है।

वोटों के ध्रुवीकरण से जुड़े हुए सवाल को लेकर शिवपाल ने कहा, चुनाव आने पर भाजपा को हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद दिखाई देता है। पांच साल सरकार में रहने के दरम्यान भाजपा के नेताओं ने केवल झूठे वादे ही किए हैं, कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है। जनता सबक सिखाएगी और भाजपा को सत्ता से हटाकर गठबंधन की सरकार बनाएगी।

शिवपाल के लिए जसवंत नगर से चार सेट नामांकन पत्र खरीदे थे। वह अपने बेटे आदित्य यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अपने भतीजे अभिषेक यादव, नाती तेज प्रताप सिंह और सदर विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ कलेक्ट्रेट के अंदर नामांकन कक्ष में पहुंचे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

આગળનો લેખ
Show comments