Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

काशी विश्वनाथ के दर्शन मेरी आस्था से जुड़ा है, चुनाव से कुछ लेना-देना नहीं : प्रियंका

काशी विश्वनाथ के दर्शन मेरी आस्था से जुड़ा है, चुनाव से कुछ लेना-देना नहीं : प्रियंका

हिमा अग्रवाल

, रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (13:57 IST)
वाराणसी। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी में किसान न्याय रैली को कुछ देर में संबोधित करेंगी। शिव नगरी पहुंचते ही प्रियंका ने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और रूद्राभिषेक किया।
 
मंदिर से निकलते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर दर्शन का आगामी 2022 चुनाव से कोई लेना देना नही है। काशी के प्रति मेरी आस्था और विश्वास है, जिसके चलते मैं जब भी वाराणसी आती हूं तो विश्वनाथ मंदिर के दर्शन जरूर करती हूं।
 
प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ में रुद्राभिषेक और षोड्षोपचार पूजन भी किया। उसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा मंदिर और दुर्गा मंदिर के दर्शन के साथ कुमकुम पूजा करके मां का आशीर्वाद लिया। वही अब उनका काफिला जनसभा स्थल के लिए निकल गया है।
 
कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ देर में वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज के ग्राउंड में किसान न्याय रैली के जरिए विरोधियों पर बरसेंगी। प्रियंका के साथ इस रैली में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र सिंह बघेल, प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्दकी सहित कई बड़े नेता शामिल है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

UP Election: क्या है यूपी का मूड, सपा अपना राजनीतिक जनाधार वापस लाने में जुटी