Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा नेता बोले, अखिलेश के पिता का आशीर्वाद बहू की पार्टी के साथ

भाजपा नेता बोले, अखिलेश के पिता का आशीर्वाद बहू की पार्टी के साथ
, शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (07:53 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता प्रेम शुक्ला और उत्‍तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव मन से समाजवादी पार्टी के साथ नहीं हैं और उनका आशीर्वाद बहू (अपर्णा यादव) की पार्टी के साथ है।
 
शुक्ला ने कहा कि अखिलेश ने जब करहल से चुनाव लड़ने का फैसला किया था, तब उन्होंने कहा था कि मैं वहां पर प्रचार करने नहीं जाऊंगा, लेकिन आज उनकी यह स्थिति है कि मुलायम सिंह यादव को करहल लेकर गए हैं।
 
भाजपा नेता ने दावा किया कि जिस पिता के साथ अखिलेश ने औरंगजेब जैसा व्यवहार किया था, आज वो पिता भी मन से उनके साथ नहीं हैं और उनका आर्शीवाद बहू (अपर्णा यादव) की पार्टी के साथ है।
 
उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव ऐन चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।
 
अपर्णा पिछली बार लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था। इस बार अपर्णा भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चुनाव रैली के दौरान धक्का-मुक्की में गिरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गुस्से में ऐसा किया