Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अखिलेश यादव और जयंत के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR

अखिलेश यादव और जयंत के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR
, शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (17:45 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 
 
जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव और जयंत के खिलाफ एफआईआर ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने में दर्ज की गई है। इनके अलावा समाजवादी पार्टी के दादरी से उम्मीदवार राजकुमार भाटी, गौतमबुद्धनगर एसपी प्रमुख इंद्रा प्रधान एवं 300-400 अन्य लोगों के खिलाफ भी कोरोना गाइडलाइंस एवं चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 
 
जानकारी के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव और चौधरी जयंत गुरुवार को दादरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांगे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जमकर पटाखे फोड़े गए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

3 मिनट, 3 शब्द और 'बाहुबली की बिटिया' का विधानसभा टिकट पक्का हो गया..!