Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

BJP पर अखिलेश यादव का निशाना, मैनपुरी में बोले- केवल रंग बदलने में उपयोगी

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (20:40 IST)
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2022 के विजय रथ यात्रा पर निकल चुके हैं। मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मैं सबसे पहले यहां की जनता, किसान, महिलाओं और युवाओं का धन्यवाद देता हूं, क्योंकि मैनपुरी नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां की जनता ने नेताजी के साथ समाजवादी पार्टी को खड़ा किया है और कभी साथ नहीं छोड़ा।

ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ ने चला चुनावी दांव, 5वें और 6ठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
 
उन्होंने कहा कि मैनपुरी ने आजादी की लड़ाई लड़ी, मैनपुरी षड्यंत्र कांड ने अंग्रेजों को भी हिला दिया था। जब भी कभी बदलाव की बात हुई, मैनपुरी की जनता का हमेशा योगदान रहा है। आज मुझे यहां के नौजवानों और पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखकर लगता है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बदलाव होगा।

ALSO READ: बिना OBC आरक्षण के मध्यप्रदेश में नहीं होंगे पंचायत चुनाव, बोले शिवराज, सरकार जाएगी सुप्रीमकोर्ट
 
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने मुकदमे वापस लिए हैं। भाजपा द्वारा चलाई जा रही जन विश्वास यात्रा में जुगाड़ के 6 रथ चलाए जा रहे हैं। अखिलेश ने भाजपा के रथ पर तंज कसते हुए उसे चाउमीन वाला रथ बताया। अखिलेश बोले कि मैंने सुना है कि अभी उनकी रैली इलाहबाद में होने जा रही है जिसमें मैनपुरी से महिलाओं को बस में भरकर ले जाया गया है। भाजपा की होने वाली रैली सरकारी होती है, जनता की रैली नहीं।
 
योगी सरकार ने वादा किया था सड़कों पर सांड खुले नहीं घूमेंगे, लेकिन सरकार उन्हें प्रदेश में कहीं भी पकड़ नहीं पाई है। बाबा कहते हैं कि गुंडों व माफियाओं का सफाया हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा गुंडे और माफिया भारतीय जनता पार्टी में ही हैं।
 
अखिलेश ने मैनपुरी की जनता से वादा किया कि सत्ता में आने के बाद नौजवानों को नौकरी दिलाने का काम होगा। शिक्षकों की पुरानी पेंशन भाजपा ने छीनी है, उसे वापस दिलाने का काम केवल सपा की सरकार में ही हो सकता है। किसान भी इस सरकार से नाखुश हैं। भाजपा सरकार में उनके धान की खरीद ही नहीं की गई, खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। महंगाई की मार से आम जनता व किसान परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर हैं। कंपनियों को फायदा हो रहा है। गरीबों के जेब पर डाका डालकर सरकार अमीरों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर सबसे पहले किसानों व गरीबों की मदद की जाएगी। उत्तरप्रदेश में बाबा की सरकार में कानून व्यवस्था ठप है। पुलिस बेईमान हो गई है। दिल्ली वाले कहते हैं कि ये यूपी+योगी बहुत उपयोगी हैं बल्कि यह उपयोगी सरकार नहीं है। योगी सरकार कितनी उपयोगी है, ये सब टीईटी, बीएड वाले छात्र बताएंगे। भाजपा केवल रंग बदलने में उपयोगी है, जो भी कोई चला जाए तो उसका नाम बदल दिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

આગળનો લેખ
Show comments