Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मोदी 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को होगा पेश, इस वर्ग को मिल सकता है बड़ा तोहफा

Webdunia
शनिवार, 6 जुलाई 2024 (16:46 IST)
Union Budget 2024-25 to be presented on July 23 : मोदी सरकार अपना पहला आम बजट 23 जुलाई को पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में अपना बजट पेश करेगी। खबरों की मानें तो इस बजट में मीडिल क्लास को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हालांकि सरकार का फोकस इंफ्रा और एनर्जी पर रहने की उम्मीद है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक बजट सत्र को आयोजित करने की मंजूरी दी गई है। 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया जाएगा। 
मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेंगी: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में वित्त मंत्रालय का कार्यभार एक बार फिर निर्मला सीतारमण को सौंपा गया है। देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने अब एक अंतरिम बजट सहित 6 बजट पेश किए हैं और जुलाई का बजट उनका लगातार 7वां बजट होगा। इसी के साथ वे सबसे अधिक बार बजट प्रस्तुत करने वाले वित्त मंत्री के रूप में मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी।
 
मीडिल क्लास को बड़ी उम्मीद : आम बजट से मिडिल क्लास को बड़े तोहफे की उम्मीद है। आम बजट में महिलाओं और लाभार्थी वर्ग के लिए भी कई बड़े तोहफे मिल सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में कहा था कि बजट में प्रमुख सामाजिक व आर्थिक फैसले लिए जाने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोग इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं तो स्टैंडर्ड डिडक्शन से जुड़ी राहत के भी संकेत मिल रहे हैं। उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने केंद्रीय बजट आने से पहले स्टार्टअप कंपनियों पर से एंजल टैक्स हटाने की सिफारिश की है। लेकिन इस पर वित्त मंत्रालय अंतिम निर्णय लेगा।  एजेंसियां Edited by: Sudheer Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments