Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

साइ के आवंटन में कटौती, 'खेलो इंडिया' के लिए 520 करोड़ रुपए

Webdunia
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (19:59 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय के बजट में 258.19 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की है, जिसमें स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता ‘खेलो इंडिया’ के लिए करीब 520 करोड़ रुपए के भारी भरकम आवंटन का प्रस्ताव किया गया है। इसके विपरीत बजट में भारतीय खेल प्राधिकरण के आवंटन पर कैंची लगाते हुए इसमें करीब 66 करोड़ रुपए की कटौती की गई है।


वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा आज पेश 2018-19 के बजट में युवा मामले और खेल मंत्रालय को कुल 2196.35 करोड़ रुपए का बजटीय आवंटन किया गया है। पिछले साल यह राशि 1938.16 करोड़ रुपए थी। इसका एक चौथाई हिस्सा (520.09 करोड़ रुपए) देश में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए ‘खेलों इंडिया’ कार्यक्रम के लिए रखा गया है।

पिछले साल इस काम के लिए 350 करोड़ रुपए दिए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राजधानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कल खेलो इंडिया कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भारतीय खेल प्राधिकरण का बजट 495.73 करोड़ रुपए से घटाकर 429.56 करोड़ रुपए कर दिया गया है यानी इसमें 66.17 करोड़ रुपए की कटौती की गई है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघों को दी जाने वाली सहायता 302.18 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 342 करोड़ रुपए कर दी गई है।

खिलाड़ियों को दी जाने वाले प्रोत्साहन के मद में आवंटन को 18.13 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 23 करोड़ रुपए कर दिया गया है। खिलाड़ियों के कल्याण, उनको दिए जाने वाले पुरस्कारों और प्रोत्साहन राशि में पिछले वर्ष की तुलना में 39 . 69 करोड़ रुपए का इजाफा किया गया है।

पिछले साल यह राशि कुल मिलाकर 330.19 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़ाकर 374 करोड़ रुपए कर दी गई है। जम्मू कश्मीर में खेल सुविधाओं के विकास के लिए बजटीय आवंटन 75 करोड़ रुपए से घटाकर 50 करोड़ रुपए कर दिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments